Thursday, February 25, 2016

आम्रपाली - गीत: तुम्हें याद करते करते, जाएगी रैन सारी

आम्रपाली 
गीत: तुम्हें याद करते करते, जाएगी रैन सारी

तुम्हें याद करते करते, जाएगी रैन सारी
तुम ले गये हो अपने संग नींद भी हमारी
तुम्हें याद करते करते

मन है के जा बसा है, अन्जान एक नगर में
कुछ खोजता है पागल खोई हुई डगर में
इतने बड़े महल में, घबराऊ मैं बेचारी
तुम ले गये हो अपने संग नींद भी हमारी

तुम्हें याद करते करते, जाएगी रैन सारी
तुम ले गये हो अपने संग नींद भी हमारी
तुम्हें याद करते करते

बिरहा की इस चीता से, तुम ही मुझे निकालो
जो तुम ना आ सको तो, मुझे स्वप्न में बुला लो
मुझे ऐसे मत जलाओ, मेरी प्रीत है कुंवारी
तुम ले गये हो अपने संग नींद भी हमारी


तुम्हें याद करते करते, जाएगी रैन सारी
तुम ले गये हो अपने संग नींद भी हमारी
तुम्हें याद करते करते

No comments:

Post a Comment