Wednesday, March 2, 2016

कामचोर - गीत: तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा

कामचोर
गीत:  तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा 

तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई

क्या खूब आँखे हैं तेरी, इन में जिंदगानी है मेरी
जी लेंगे हम देख देख के इनको
क्या खूब आँखे हैं तेरी, इन में जिंदगानी है मेरी
तू ही तू ख्वाबों में है, ना दुजा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई

तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई

सुंदरता तू ने वो पाई, नाज़ां है तुझ पे खुदाई
नाज़ नहीं अपने पर फिर भी तुझको
सुंदरता तू ने वो पाई, नाज़ां है तुझ पे खुदाई
दिल का हसीन तेरे जैसा ना देखा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई

तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई

बातों में तेरी एक अदा है, तेरी अदा में वफ़ा है
फिर भी तुझसे मिलने को जी चाहे
बातों में तेरी एक अदा है, तेरी अदा में वफ़ा है
दिल में इतना प्यार लिये, ना आया कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई
तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई

दिल ही दिल में - गीत: ऐ नाजनीन सुनो ना हमे तुम पे हक तो दो ना

दिल ही दिल में
गीत:  ऐ नाजनीन सुनो ना हमे तुम पे हक तो दो ना

ऐ नाजनीन सुनो ना
हमे तुम पे हक तो दो ना, चाहे तो जान लो ना
के देखा तुम्हें तो होश उड गए, के होंठ जैसे खुद ही सिल गए

लगता हैं के तुम को, रब ने बनाया जिस दम
अपनी कुदरतों को उसने, तुम में कर दिया था गुम
इस जहां को हुस्न बांटना भी, कर दिया था कम
तिखे तिखे नैन नक्श तेरे, कलियों से कोमल होंठ तेरे
फुलों से नाजुक पाँव तेरे, दोनो जहां कुर्बान तेरे
तराशा प्यार से जिसे रब ने, वो मूरत हो तुम
संतराशों की जैसे देवी तुम, तुमसा जहां में कोई ना

ऐ नाजनीन सुनो ना
हमे तुम पे हक तो दो ना, चाहे तो जान लो ना
के देखा तुम्हें तो होश उड गए, के होंठ जैसे खुद ही सिल गए

परदा खयालों का हैं, सचमुच जरा सामने आ
चांद को मैं तकता हूँ, पर तेरी शक्ल आँखों में
जी जलाए चांदनी भी, ठंडी ठंडी रातों में
नाता निंदो से टूट गया, तेरे लिए ऐ मेरे हसीन
दिल को यकीन ये भी हैं मगर, आएगा ऐसा दिन भी कभी
जब मुलाकातें भी होंगी, मीठी सी बातें भी होंगी
प्यार भरी रातें भी होंगी, देखना आने की खबर दो ना

ऐ नाजनीन सुनो ना
हमे तुम पे हक तो दो ना, चाहे तो जान लो ना
के देखा तुम्हें तो होश उड गए, के होंठ जैसे खुद ही सिल गए

तेरे मेरे सपने - गीत: कुछ मेरे दिल ने कहा, कुछ तेरे दिल ने कहा

तेरे मेरे सपने
गीत: कुछ मेरे दिल ने कहा, कुछ तेरे दिल ने कहा

कुछ मेरे दिल ने कहा, कुछ तेरे दिल ने कहा
अब हम क्या कहे, क्या सुने, जब दिल बाते करने लगे

ये दिल बेजुबान था, आज इस को जुबान मिल गयी
मेरी जिन्दगी को, एक हसीन दास्ताँ मिल गयी
जीने का, मरने का, आयेगा अब मजा
कुछ मेरे दिल ने कहा, कुछ तेरे दिल ने कहा
अब हम क्या कहे, क्या सुने, जब दिल बाते करने लगे

तुझ से मिल के जाना, कितनी तनहा थी मैं तेरे बीन
पल पल कैसी हलचल, जिन्दगी में है अब रात दिन
मैं कहू और क्या, बस तेरा शुक्रिया
कुछ मेरे दिल ने कहा, कुछ तेरे दिल ने कहा
अब हम क्या कहे, क्या सुने, जब दिल बाते करने लगे

सागर - गीत: सच मेरे यार है, बस वही प्यार है

सागर 
गीत: सच मेरे यार है, बस वही प्यार है

सच मेरे यार है, बस वही प्यार है
जिस के बदले में कोई तो प्यार दे
बाकी बेकार है, यार मेरे.. हो यार मेरे

जिस हाथ में एक हाथ है, उस हाथ की क्या बात है
क्या फासलें, क्या मंज़िलें, एक हमसफ़र गर साथ है
जिसकी किस्मत कोई यूँ सँवार दे, वो ही दिलदार है यार मेरे

झूमें जमीं, झुमें गगन तेरे लिये होके मगन
खिलते रहे सपने तेरे, महका रहे दिल का चमन
जिन्दगी तुझ को ऐसी बहार दे, दिल की पुकार है यार मेरे

सुनते थे हम ये जिन्दगी, गम और खुशी का मेल है
हम को मगर आया नजर, ये जिन्दगी वो खेल है
कोई सब जीते, सब कोई हार दे, अपनी तो हार है यार मेरे

चितचोर - गीत: आज से पहले, आज से ज्यादा

चितचोर
गीत: आज से पहले, आज से ज्यादा

आज से पहले, आज से ज़्यादा, खुशी आजतक नहीं मिली
इतनी सुहानी, ऐसी मीठी, घड़ी आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा

इस को संजोग कहे या किस्मत का लेखा, हम जो अचानक मिले हैं
मनचाहे साथी पा के हम सब के चेहरे देखो तो कैसे खिले हैं
तकदीरों को जोड़ दे ऐसी इन तकदीरों को जोड़ दे ऐसी
कड़ी आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा, खुशी आजतक नहीं मिली
इतनी सुहानी, ऐसी मीठी, घड़ी आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा

सपना हो जाये वो पूरा जो हम ने देखा, ये मेरे दिल की दुआ है
ये पल जो बीत रहे हैं इन के नशें में, दिल मेरा गाने लगा है
इसी खुशी को ढूँढ रहे थे, हम इसी खुशी को ढूँढ रहे थे
यही आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा, खुशी आजतक नहीं मिली
इतनी सुहानी, ऐसी मीठी, घड़ी आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा

दिल में तूफान उठा है, होठों पे नगमा, आखों में आँसू खुशी के
सपनों के पास पहुचके, सपनों से दूरी, ऐसा ना हो संग किसी के
कोई कहे ना मंज़िल मुझको यूँ कोई कहे ना मंज़िल मुझको
मिली आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा, खुशी आजतक नहीं मिली
इतनी सुहानी, ऐसी मीठी, घड़ी आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा

दादा - गीत: दिल के टुकडे टुकडे कर के, मुस्कुराके चल दिए

दादा 
गीत: दिल के टुकडे टुकडे कर के, मुस्कुराके चल दिए

दिल के टुकड़े टुकड़े कर के, मुस्कुराके चल दिये
जाते जाते ये तो बता जा, हम जियेंगे किस के लिये
दिल के टुकड़े टुकड़े कर के, मुस्कुराके चल दिये

चाँद भी होगा, तारे भी होंगे, फूल चमन में प्यारे भी होंगे
लेकिन हमारा दिल ना लगेगा
भीगेगी जब जब रात सुहानी, आग लगायेगी रुत मसतानी
तूही बता कोई कैसे जियेगा
दिल के मारों को दिल के मालिक ठोकर लगाकर चल दिये
दिल के टुकड़े टुकड़े कर के, मुस्कुराके चल दिये
जाते जाते ये तो बता जा, हम जियेंगे किस के लिये
दिल के टुकड़े टुकड़े कर के, मुस्कुराके चल दिये

रूठे रहेंगे आप जो हम से, मर जायेंगे हम भी कसम से
सून ले हाथ छुड़ाने से पहले
जान हमारी, नाम पे तेरे जायेगी एक दिन दिलबर मेरे
सोच समझ ले जाने से पहले
यूँ अगर तुम दिल की तमन्ना को मिटाके चल दिये
दिल के टुकड़े टुकड़े कर के, मुस्कुराके चल दिये
जाते जाते ये तो बता जा, हम जियेंगे किस के लिये
दिल के टुकड़े टुकड़े कर के, मुस्कुराके चल दिये

टूटे खिलोने - गीत: माना हो तुम बेहद हसीं, ऐसे बुरे हम भी नही

टूटे खिलोने
गीत: माना हो तुम बेहद हसीं, ऐसे बुरे हम भी नही

माना हो तुम बेहद हसीं, ऐसे बुरे हम भी नही
देखो कभी तो प्यार से, डरते हो क्यो इकरार से
माना हो तुम बेहद हसीं

खुलता नहीं कुछ दिलरुबा, तुम हम से खुश हो या हो खफा
तिरछी नज़र, तीखी अदा, लगते हो क्यो बेजार से
देखो कभी तो प्यार से, डरते हो क्यो इकरार से
माना हो तुम बेहद हसीं, ऐसे बुरे हम भी नही
देखो कभी तो प्यार से, डरते हो क्यो इकरार से
माना हो तुम बेहद हसीं

तुम दो कदम दो साथ अगर, आसान हो जाये सफ़र
छोड़ो भी ये दुनियाँ का ड़र, तोडो ना दिल इनकार से
देखो कभी तो प्यार से, डरते हो क्यो इकरार से
माना हो तुम बेहद हसीं, ऐसे बुरे हम भी नही
देखो कभी तो प्यार से, डरते हो क्यो इकरार से
माना हो तुम बेहद हसीं

साजन बिना सुहागन - गीत: मधुबन खुशबू देता है, सागर सावन देता है

साजन बिना सुहागन
गीत: मधुबन खुशबू देता है, सागर सावन देता है

मधुबन खुशबू देता है, सागर सावन देता है
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है

सूरज ना बन पाये तो बन के दीपक जलता चल
फूल मिले या अंगारे, सच की राहों पे चलता चल
प्यार दिलों को देता है, अश्कों को दामन देता है
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है
मधुबन खुशबू देता है, सागर सावन देता है
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है

चलती है लहरा के पवन के साँस सभी की चलती रहे
लोगों ने त्याग दिये जीवन के प्रीत दिलों में पलती रहे
दिल वो दिल है जो औरों को अपनी धड़कन देता है
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है
मधुबन खुशबू देता है, सागर सावन देता है
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है