Wednesday, March 2, 2016

कामचोर - गीत: तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा

कामचोर
गीत:  तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा 

तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई

क्या खूब आँखे हैं तेरी, इन में जिंदगानी है मेरी
जी लेंगे हम देख देख के इनको
क्या खूब आँखे हैं तेरी, इन में जिंदगानी है मेरी
तू ही तू ख्वाबों में है, ना दुजा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई

तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई


सुंदरता तू ने वो पाई, नाज़ां है तुझ पे खुदाई
नाज़ नहीं अपने पर फिर भी तुझको
सुंदरता तू ने वो पाई, नाज़ां है तुझ पे खुदाई
दिल का हसीन तेरे जैसा ना देखा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई

तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई

बातों में तेरी एक अदा है, तेरी अदा में वफ़ा है
फिर भी तुझसे मिलने को जी चाहे
बातों में तेरी एक अदा है, तेरी अदा में वफ़ा है
दिल में इतना प्यार लिये, ना आया कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई
तुम से बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और
जुबाँ पर आज दिल की बात आ गई

No comments:

Post a Comment