Wednesday, March 2, 2016

चितचोर - गीत: आज से पहले, आज से ज्यादा

चितचोर
गीत: आज से पहले, आज से ज्यादा

आज से पहले, आज से ज़्यादा, खुशी आजतक नहीं मिली
इतनी सुहानी, ऐसी मीठी, घड़ी आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा

इस को संजोग कहे या किस्मत का लेखा, हम जो अचानक मिले हैं
मनचाहे साथी पा के हम सब के चेहरे देखो तो कैसे खिले हैं
तकदीरों को जोड़ दे ऐसी इन तकदीरों को जोड़ दे ऐसी
कड़ी आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा, खुशी आजतक नहीं मिली
इतनी सुहानी, ऐसी मीठी, घड़ी आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा

सपना हो जाये वो पूरा जो हम ने देखा, ये मेरे दिल की दुआ है
ये पल जो बीत रहे हैं इन के नशें में, दिल मेरा गाने लगा है
इसी खुशी को ढूँढ रहे थे, हम इसी खुशी को ढूँढ रहे थे
यही आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा, खुशी आजतक नहीं मिली
इतनी सुहानी, ऐसी मीठी, घड़ी आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा

दिल में तूफान उठा है, होठों पे नगमा, आखों में आँसू खुशी के
सपनों के पास पहुचके, सपनों से दूरी, ऐसा ना हो संग किसी के
कोई कहे ना मंज़िल मुझको यूँ कोई कहे ना मंज़िल मुझको
मिली आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा, खुशी आजतक नहीं मिली
इतनी सुहानी, ऐसी मीठी, घड़ी आजतक नहीं मिली
आज से पहले, आज से ज़्यादा

No comments:

Post a Comment